सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Habba Kadal, Fire in Four House, Two Fireman Burned

Srinagar News: हब्बा कदल में आग से चार मकान जले, दो दमकल कर्मी झुलसे

विज्ञापन
Srinagar, Habba Kadal, Fire in Four House, Two Fireman Burned
श्रीनगर के हब्बा कदल में इमारत में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

श्रीनगर। श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके हब्बा कदल में मंगलवार को आग लगने से चार मकान जल गए। इस घटना में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के दो कर्मचारी भी झुलस गए।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे श्रीनगर के हब्बा कदल में आग लगने की सूचना मिली। फायर स्टेशन गौकदल, हब्बा कदल और मुख्यालय बटमालू से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो इमारतें आग की चपेट में हैं। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि लोगों के दखल, सहयोग की कमी और एक गैस सिलिंडर फटने के कारण आग और भड़क गई। वे आस-पास की इमारतों तक फैल गई जिससे उन्हें आंशिक नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान दमकल विभाग के दो कर्मचारी झुलस गए। घायलों की पहचान मुश्ताक अहमद और फहमीद अहमद के तौर पर हुई। दोनों को तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में चार मकान जल गए। अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं के दौरान आपातकालीन कर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि समय पर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed