सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Highcourt Gave Additional Charge, Two Judicial Officials

Srinagar News: हाईकोर्ट ने दो न्यायिक अधिकारियों को सौंपा पदों का प्रभार

विज्ञापन
Srinagar, Highcourt Gave Additional Charge, Two Judicial Officials
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय ने बुधवार को 31 मार्च को दो न्यायिक अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद अस्थायी प्रशासनिक व्यवस्थाएं कीं। रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा के एक आदेश के अनुसार ये समायोजन अरुण कुमार कोतवाल जो वन मैन फॉरेस्ट अथॉरिटी से जुड़े थे और मंजूर अहमद खान विशेष न्यायाधीश यूएपीए अनंतनाग की सेवानिवृत्ति के मद्देनजर किए गए हैं। आदेश के अनुसार औद्योगिक न्यायाधिकरण और श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी को अगले आदेश तक वन मैन फॉरेस्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनंतनाग के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनंतनाग के विशेष न्यायाधीश यूएपीए के न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि ये व्यवस्थाएं तब तक लागू रहेंगी जब तक सक्षम प्राधिकारी द्वारा अगले आदेश पारित नहीं किए जाते। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed