सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Highway Accident, Four Injured

Srinagar News: श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश के चार लोग घायल

विज्ञापन
Srinagar, Highway Accident, Four Injured
विज्ञापन
अनंतनाग। जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (44) पर संगम क्रॉसिंग के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार लोग घायल हो गए।
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित व्यस्त संगम जंक्शन पर हुआ। यह घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उप जिला अस्पताल बिजबिहाड़ा पहुंचाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed