{"_id":"69cae4de16a823d24d04f10a","slug":"srinagar-kashmir-university-workshop-organised-srinagar-news-c-10-lko1027-873004-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एआई-आधारित दुनिया में संवाद कौशल से लैस होंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एआई-आधारित दुनिया में संवाद कौशल से लैस होंगे छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू में एआई के दौर में कम्युनिकेशन स्किल्स पर एक सप्ताह की कार्यशाला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर यूनिवर्सिटी (केयू) के मेन कैंपस में सोमवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलप करना विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला शुरू हुई। इसके तहत छात्रों को एआई आधारित दुनिया में संवाद कौशल से लैस किया जाएगा।
इस वर्कशॉप का आयोजन यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट की ओर से हायर एजुकेशन काउंसिल की स्पॉन्सरशिप के तहत क्रेया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर राइटिंग एंड पेडागोजी के सहयोग से किया जा रहा है। इसका मकसद प्रतिभागियों को एआई-आधारित दुनिया में जरूरी कम्युनिकेशन स्किल्स से लैस करना है। इसमें क्रिटिकल थिंकिंग, डिजिटल राइटिंग के तरीके, एआई टूल्स का नैतिक इस्तेमाल और एकेडमिक व प्रोफेशनल कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में केयू की वाइस-चांसलर प्रो. नीलोफर खान ने कहा, तेजी से बदलते डिजिटल माहौल में कम्युनिकेशन स्किल्स ने नए आयाम हासिल कर लिए हैं। छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए यह बहुत जरूरी है कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती टेक्नोलॉजी को अपनाएं। साथ ही स्पष्टता, रचनात्मकता और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे मूल मूल्यों को भी बनाए रखें।
ऐसी वर्कशॉप पारंपरिक शिक्षा और आज की तकनीकी प्रगति के बीच की खाई को पाटने में अहम भूमिका निभाती हैं जिससे प्रतिभागी एकेडमिक और प्रोफेशनल, दोनों ही क्षेत्रों में प्रभावी कम्युनिकेटर बन पाते हैं।
Trending Videos