सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Lal Chowk, Ghantaghar, Watch Stopped

Srinagar News: घंटाघर खामोश...ठहरा वक्त, स्थानीय लोग और पर्यटक मायूस

विज्ञापन
Srinagar, Lal Chowk, Ghantaghar, Watch Stopped
लाल चौक के घंटाघर की बंद घड़ी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
एसएमसी कमिश्नर बोले- इंजीनियरों से की जा रही बात, जल्द बदलेगा समय, गूंजेंगी घंटियां
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लाल चौक घंटाघर पर हर घंटे बजने वाली परिचित ध्वनि लगातार पिछले कुछ दिनों से शांत है क्योंकि घड़ी और उसकी घंटियां दोनों ही काम नहीं कर रहीं। यह घंटाघर दशकों से शहर के केंद्र की एक प्रमुख विशेषता रही है लेकिन हाल के दिनों में स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो घड़ी सही समय दिखा रही है और न ही घंटे की घंटियां बज रही हैं।
ड्राई फ्रूट विक्रेता हाजी अब्दुल रशीद ने कहा कि यह घंटी हमारे दिनचर्या का मार्गदर्शन करती थी। लोग मीनार से समय देखते थे और दुकानदारों को भी समय का पता चल जाता था। घंटियों के बिना लाल चौक सूना-सूना लगता है। आगंतुकों ने भी इसकी अनुपस्थिति पर ध्यान दिया। हरियाणा के बलवंत सिंह ने कहा, मैंने घड़ी की घंटियों के बारे में सुना था लेकिन जब मैं यहां आया तो यह नहीं बजी। यह अजीब लगा। मानो समय रुक गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 2023 में घंटाघर का व्यापक जीर्णोद्धार किया गया था जिसमें अधिकारियों ने इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला था। नवीनीकरण में एक नया मुखौटा और एक सार्वजनिक चौक शामिल था जिसका उद्देश्य लाल चौक को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक केंद्र बनाना था। नवीनीकरण की व्यापक रूप से सराहना की गई जिसमें लंदन शैली की झंकार के लिए घंटियों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया।
हालांकि घंटाघर की बाहरी बनावट में सुधार किया गया है लेकिन इसके समय प्रदर्शन और इसकी विशिष्ट घंटे की घंटियां दोनों ने काम करना बंद कर दिया है जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक निराश हैं।
इस संबंध में श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के कमिश्नर फजलुल हसीब जो श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ भी हैं, ने कहा कि हमने इसको लेकर संबंधित इंजीनियरों से बात की है। जल्द ही कुछ दिनों में इसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed