सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, MMU, Reaction, NC MLA, Wine Selling, Statement Condemed

Srinagar News: एनसी विधायक की शराब बिक्री पर टिप्पणी पर जताया रोष

विज्ञापन
Srinagar, MMU, Reaction, NC MLA, Wine Selling, Statement Condemed
श्रीनगर में एमएमयू की बैठक में उलेमा। संवाद
विज्ञापन
- राजस्व के नाम पर शराब को जायज ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण : एमएमयू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) के प्रवक्ता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक और पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राजस्व के लिए शराब की बिक्री को सही ठहराया था।
प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, खासकर तब जब इस्लाम में नशे की चीजों पर स्पष्ट रूप से पाबंदी है। यह बयान समाज और परिवारों पर शराब के दुष्प्रभावों जैसे घरेलू समस्याएं, आर्थिक तंगी और नैतिक गिरावट को नजरअंदाज करता है। जो राजनीतिक दल कश्मीर की संस्कृति, पहचान और मूल्यों को बनाए रखने का दावा करता है उसके नेता का ऐसा बयान देना निराशाजनक और चिंताजनक है। एमएमयू ने इस मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की और जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed