सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Peoples Held Protest, Drinking Water, Not Supply, Kulgam, Kilam

Srinagar News: कुलगाम के किलाम में गहराया जल संकट, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Srinagar, Peoples Held Protest, Drinking Water, Not Supply, Kulgam, Kilam
कुलगाम में लोगों को प्रदर्शन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बीते 20 दिन से समस्या से जूझ रहे हैं लोग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जिले के गनीपोरा किलाम इलाके में पेयजल संकट गहराने पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 20 दिन से इलाके में पीने के पानी की सप्लाई ठप है। इस वजह से वे भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि घरों में पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशानी हो रही है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हमारे नलों में पिछले 20 दिन से पानी नहीं आ रहा। बच्चों तक को नहाने के लिए पानी नहीं मिल रहा जिससे परिवारों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। इससे पूर्व नाराज लोग किलाम में एकत्र हुए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फौरन पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जल शक्ति विभाग काजीगुंड के एईई से संपर्क करने पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा बहाली केवल अस्थायी समाधान होगा। उन्होंने बताया, करीब तीन किलोमीटर पाइपलाइन मुख्य सड़क के नीचे से गुजर रही है इसलिए इसे दोबारा बिछाने की जरूरत है। इसके लिए मैंने सास्की योजना के तहत एक प्रस्ताव पहले ही भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही पाइपलाइन को नए सिरे से बिछाया जाएगा जिससे स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed