सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, PHE Engineer, Caught Bribe, ACB Taken Action

Srinagar News: पीएचई इंजीनियर 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, PHE Engineer, Caught Bribe, ACB Taken Action
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पुलवामा। जिले के अवंतिपोरा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के एक इंजीनियर को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने मैकेनिकल इंजीनियर मंजूर अहमद डार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एक शिकायत मिलने के बाद की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने अपने सरकारी कर्तव्यों का पालन करने के लिए अवैध रूप से रिश्वत की मांग की। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गिरफ्तारी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सेवाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एसीबी के लगातार प्रयासों का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed