{"_id":"69d6b9e68dec06ddc607a646","slug":"srinagar-rubi-nagi-art-foundation-digital-education-three-computer-centre-open-srinagar-news-c-10-lko1027-881521-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, तीन कंप्यूटर केंद्र खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, तीन कंप्यूटर केंद्र खुले
विज्ञापन
श्रीनगर में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करतीं रूबल नागी। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन (आरएनएएफ) जिसकी अगुवाई इसकी संस्थापक रूबल नागी कर रही हैं ने कश्मीर भर में तीन नए कंप्यूटर केंद्रों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फाउंडेशन ने डिजिटल शिक्षा और युवाओं के सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह पहल फाउंडेशन ने पिछले महीने की गई उस घोषणा के बाद की है जिसमें घाटी के उन हिस्सों में तकनीक की पहुंच बढ़ाने की बात कही गई थी जहां इसकी कमी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में आरएनएएफ ने कश्मीर घाटी में कई कंप्यूटर केंद्र स्थापित किए हैं और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन तीन नए केंद्रों का जुड़ना डिजिटल की दूरी को पाटने और युवाओं को आवश्यक तकनीकी कौशल से लैस करने के फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों में एक और मील का पत्थर है।
इस्लामिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, संगम (ईदगाह, श्रीनगर), सोलियाह स्कूल (नारबल, बडगाम) और महबूब-उल-आलम पब्लिक स्कूल बंदगाम (बडगाम) में स्थित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन दौरों के दौरान नागी ने छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की।
उन्होंने तकनीक-आधारित शिक्षा के माध्यम से सीखने के समान अवसर पैदा करने के फाउंडेशन के मिशन को दोहराया। उन्होंने आज तेजी से बदलती दुनिया में डिजिटल साक्षरता के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। ब्यूरो
Trending Videos