सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, School Buildings, Unsafe, Budgam, Assembly Session

Srinagar News: बडगाम में चार स्कूलों की इमारतें असुरक्षित घोषित, पुनर्निर्माण जारी

विज्ञापन
Srinagar, School Buildings, Unsafe, Budgam, Assembly Session
विज्ञापन
विधानसभा का बजट सत्र का लोगो लगाएं
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बताया कि बडगाम निर्वाचन क्षेत्र में चार स्कूल की इमारतों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत उनके पुनर्निर्माण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी की ओर से विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए शिक्षा विभाग ने कहा कि असुरक्षित इमारतों की पहचान आरएंडबी विभाग की ओर से की गई है। विभाग ने बताया कि मिडिल स्कूल सोइबुग के लिए एक नई इमारत का निर्माण मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए समग्र शिक्षा योजना के तहत पहले ही मंजूर किया जा चुका है। अन्य असुरक्षित घोषित स्कूलों के लिए नई इमारतों के निर्माण का प्रस्ताव समग्र शिक्षा योजना और यूटी कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत रखा जाएगा, बशर्ते फंड उपलब्ध हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन पर विभाग ने कहा कि बडगाम में बुनियादी ढांचे का महत्वपूर्ण विकास किया गया है। 2022-23 से जिले में कुल 209 किंडरगार्टन स्थापित किए गए हैं जिनमें से 30 बडगाम निर्वाचन क्षेत्र में हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान आठ लाख रुपये की लागत से 15 हाइब्रिड क्लासरूम स्थापित किए गए हैं। इनमें 2,100 से अधिक छात्र नामांकित हैं।
विभाग ने कहा कि तीन पीएम श्री स्कूल स्थापित किए गए हैं जबकि व्यावसायिक शिक्षा का विस्तार 17 स्कूलों तक किया गया है। शुरुआती कक्षाओं में सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी कार्यक्रम के तहत 438 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। स्कूलों में डिजिटल और स्टेम-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच खगोल भौतिकी लैब, 31 आईसीटी/सीएएल लैब और एक अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed