{"_id":"698109a7f23f62a68606d2f0","slug":"srinagar-shab-e-barat-mirwaiz-umar-gave-congratulation-srinagar-news-c-10-lko1027-826460-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शब-ए-बरात पर आज शाम को तकरीर देंगे मीरवाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शब-ए-बरात पर आज शाम को तकरीर देंगे मीरवाइज
जामिया मस्जिद में खुतबे के दौरान मीरवाइज। संवाद
- फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
Link Copied
विज्ञापन
श्रीनगर। शब-ए-बरात के मुबारक मौके पर कश्मीर के मीरवाइज मौलवी डॉ. उमर फारूक ने मुस्लिम उम्माह खासकर जम्मू और कश्मीर के लोगों को मुबारकबाद दी है। मंगलवार की शाम 7:30 बजे मगरिब की नमाज के बाद मीरवाइज तकरीर देंगे। इसके बाद तौबा और इस्तिगफार का सामूहिक सत्र होगा। इशा की नमाज रात 9:00 बजे अदा की जाएगी।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि यह मुबारक रात गहरे आत्मनिरीक्षण, सच्ची तौबा, माफी मांगने (इस्तिगफार) और अल्लाह के साथ अपने रूहानी रिश्ते को मजबूत करने का मौका है। उन्होंने लोगों से इस मुकद्दस रात को सभी के लिए अमन, हिदायत और भलाई की दुआओं के लिए समर्पित करने की अपील की। वहीं अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद श्रीनगर की ओर से बताया गया कि जामा मस्जिद में 15 शाबान 1447 हिजरी की रात को, जो मंगलवार 3 फरवरी को है, पूरी अकीदत के साथ शब-ए-बरआत मनाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।