सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain And Snowfall

Srinagar News: घाटी में सुधरा पारा, श्रीनगर सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain And Snowfall
श्रीनगर के बाहरी इलाके फकीर गुजरी में घर के बाहर जमी बर्फ में पढ़ती एक बच्ची। बासित जरगर - फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
विज्ञापन
- पहाड़ी क्षेत्रों में गिरी बर्फ, आज भी हो सकती है बारिश और बर्फबारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में सोमवार को सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी सूचना है। घाटी में तापमान में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को रात में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 4 से 6 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।

यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ट्रैफिक यूनिट से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासनिक सलाह का पालन करें। किसानों को सलाह दी जाती है कि अगले सात दिनों तक खेती का काम बंद रखें। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed