सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Shalting Parimpora, Accident, Six Year old Boy Died

Srinagar News: लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबकर छह साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
Srinagar, Shalting Parimpora, Accident, Six Year old Boy Died
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के शालटेंग परिमपुरा इलाके में वीरवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां लकड़ी के लट्ठों के नीचे दबने से छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका 10 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Trending Videos

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे लकड़ी के लट्ठों के पास खेल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने छह साल के अरहान इमरान को मृत घोषित कर दिया जबकि 10 साल के हजैफ इमरान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे बेमिना के बोट कॉलोनी निवासी मोहम्मद इमरान के बेटे हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed