सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Shower in Morning

Srinagar News: घाटी में सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Shower in Morning
विज्ञापन
- दिन का पारा चार डिग्री बढ़ा, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को तापमान में थोड़ी राहत मिली। दिन का पारा चार डिग्री तक बढ़ गया है। अधिकतर जगहों पर दिनभर बादल छाए रहे। सर्दी बरकरार है और कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।
वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 13 को बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 14 को दिनभर धूप रहेगी, शाम से 16 फरवरी तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 17 को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 22 से 24 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे।

जम्मू में साफ रहा मौसम

जम्मू। जम्मू में कड़ी धूप के बीच मौसम साफ बना हुआ है। वीरवार को भी आसमान साफ रहा। शाम को हल्की ठंड महसूस की गई। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कहीं कहीं बारिश हो सकती हे।
जम्मू में वीरवार को अधिकतम तापमान 24.2 व न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से लगातार धूप खिलने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है जिसके बाद सुबह व शाम पड़ रही ठंड से लोगों ने राहत महसूस की है। निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू व आसपास क्षेत्रों में अभी सुबह व शाम को हल्की ठंड पड़ रही है। पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हल्के बादल कहीं कहीं छाए रह सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed