{"_id":"69d183b4a9fff7f66f00bda2","slug":"srinagar-shopian-mulu-chirtragam-cyclinder-blast-srinagar-news-c-10-lko1027-877488-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मूलू चित्रगाम की गैस सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मूलू चित्रगाम की गैस सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग
विज्ञापन
शोपियां की दुकान में फटा सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। मूलू चित्रगाम इलाके में शुक्रवार रात को एक दुकान के अंदर गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। इससे आस-पास रहने वाले लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। यह दुकान उसी इलाके के रहने वाले अदनान अहमद शेख की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी जिसके बाद आग की लपटों ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को घटना की सूचना दी गई। कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या झुलसने की कोई खबर नहीं है क्योंकि धमाके के समय दुकान बंद थी। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि धमाका सिलिंडर में गैस रिसाव के कारण हुआ। अधिकारियों ने घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos