सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Warning of Strike, Mid day Meal Workers

Srinagar News: मिड-डे मील वर्कर्स ने मांगी न्यूनतम मजदूरी, कल से हड़ताल का एलान

विज्ञापन
Srinagar, Warning of Strike, Mid day Meal Workers
श्रीनगर के प्रेस क्लब में आयोजित बैठक के दौरान डेली वेजर्स संघर्ष समिति के सदस्य। अमर उजाला
विज्ञापन
- प्रेस क्लब ऑफ कश्मीर में बैठक कर ऑल डेली वेजर्स संघर्ष समिति जताया रोष
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लाल चौक स्थित प्रेस क्लब ऑफ कश्मीर में शनिवार को ऑल डेली वेजर्स जम्मू और कश्मीर संघर्ष समिति ने एक बैठक का आयोजन किया। संघर्ष समिति की ओर से मिड- डे मील वर्कर्स के लिए न्यूनतम मजदूरी की मांग की। वहीं मांगें पूरी न होने पर 6 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल का भी एलान किया। इस दौरान मिड-डे मील वर्कर्स भी मौजूद रहीं।
शनिवार को कार्यक्रम का संचालन ऑल डेली वेजर्स जम्मू और कश्मीर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सन्नी कांत चिब को करना था। अपरिहार्य कारणों से वह नहीं आ पाए, उनकी जगह पदाधिकारी अबरार अहमद व अन्य ने बैठक को संबोधित किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मध्याह्न भोजन बनाने वाली कार्यकर्ता को महज दैनिक 30 रुपये भत्ता मिलता है। माह में अधिकतम 900 रुपये। इतनी राशि में एक परिवार को कैसे पाला जा सकता है। यह मानदेय भी नियमित नहीं मिलता। कई बार 8-10 महीने भी हो जाते हैं। हमारी मांगे हैं कि मिड-डे मील वर्कर्स के लिए भी न्यूनतम मजदूरी दर लागू की जाए और उन्हें नियमित वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने संबंधित सभी मंत्रियों से व्यापक नियमितीकरण नीति और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार भूमि मुआवजे की मांग की है। इससे 50,000 से अधिक परिवारों पर असर पड़ेगा। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 6 अप्रैल से कोई वेतन नहीं, कोई काम नहीं का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इसके बाद भूख हड़ताल और पूर्ण पैमाने पर हड़तालें की जाएंगी। 6 अप्रैल को पूरे जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में पेन-डाउन हड़ताल की जाएगी।
अन्यायपूर्ण व्यवहार का मुद्दा भी उठाया, एलजी कराएं जांच
संघर्ष समित ने बडगाम के शेखपोरा खग स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक दिवंगत शिक्षक के परिवार के साथ किए गए अन्यायपूर्ण व्यवहार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वह इस मामले की जांच कराएं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed