सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain, Snowfall

Srinagar News: रात से शुरू हुई बारिश दिनभर रही जारी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain, Snowfall
श्रीनगर में बारिश के दौरान लोग। संवाद
विज्ञापन
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रविवार रात को शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरे दिन जारी रही। वहीं पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका जताई जा रही है।
रविवार के बाद सोमवार को भी गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, राजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं कई मैदानी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च से 2 अप्रैल तक दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती हैं। 3-4 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज व तेज हवा के साथ हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-10 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च से 2 अप्रैल तक खेती-बाड़ी के काम फिर से शुरू कर दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed