{"_id":"69d6bbcbd74ad756f206866e","slug":"srinagar-weather-rain-snowfall-srinagar-news-c-10-lko1027-881321-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रात को शुरू हुई बारिश 24 घंटे बाद भी जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रात को शुरू हुई बारिश 24 घंटे बाद भी जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
- घाटी में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक रहा कम, आज भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में मंगलवार रात करीब 8 बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार को दिनभर चलती रहीं। कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश रात तक जारी रही। वहीं राजदान पास और गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों सहित कई जगह बर्फबारी भी हुई। इससे दिन का पारा गिर गया और घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक कम हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ जगह आंधी, संवेदनशील स्थानों पर हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। इसके लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन भी जारी की जा चुकी है। 16 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने का पूर्वानुमान है।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, ओले और तेज हवा भी चल सकती है। जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, और कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए होने वाली तेज और भारी बारिश के कारण कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़ या भूस्खलन हो सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती से जुड़े सभी काम रोक दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
10 अप्रैल को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) के छोटे-छोटे दौर आ सकते हैं। 11-16 अप्रैल को आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रीनगर की आम जनता को प्रशासन ने सलाह दी है कि वे सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें, सिवाय उन मामलों के जहां यह बिल्कुल जरूरी हो। इसके अलावा, पर्यटकों, स्थानीय शिकारा चलाने वालों, रेत निकालने वालों और डल झील, झेलम नदी तथा अन्य जलाशयों के आस-पास काम करने वाले अन्य लोगों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे इन जलाशयों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा की जांच किए बिना उन्हें पार करने या उनमें काम करने की कोशिश न करें।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
किसी भी आपात स्थिति या जरूरत के मामले में लोग तत्काल सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर या पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर हैं-जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर 0194-2483651, 0194-2457552, 0194-2457543, व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356, 9103998357, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर 01942477567। जनता से आग्रह किया जाता है कि वे सुरक्षा के हित में सहयोग करें और सतर्क रहें।
Trending Videos