सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Snowfall, Hailstrom

Srinagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी, शोपियां और कुलगाम में पड़े ओले

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Snowfall, Hailstrom
शोपियां के खेतों में ओले दिखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
- आज से फिर बारिश का पूर्वानुमान, भूस्खलन की चेतावनी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई। दोपहर के बाद शोपियां और कुलगाम सहित कुछ इलाकों में ओले पड़े। शोपियां का अहारबल क्षेत्र ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ जगह आंधी, संवेदनशील स्थानों पर हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। इसके लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को घाटी में सुबह से ही बादल छाए रहे। श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में सूरज नहीं निकला। इससे मौसम खुशगवार रहा और ठंडी हवा चलती रही। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 7 अप्रैल की सुबह से 8 अप्रैल की शाम तक ज्यादातर जगहों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, ओले और तेज हवा भी चल सकती है। जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
7-8 अप्रैल के दौरान कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए होने वाली तेज और भारी बारिश के कारण कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़ या भूस्खलन हो सकता है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती से जुड़े सभी काम रोक दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। 9-10 अप्रैल को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) के छोटे-छोटे दौर आ सकते हैं। 11-16 अप्रैल को आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रीनगर की आम जनता को प्रशासन ने सलाह दी है कि वे सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। पर्यटकों, स्थानीय शिकारा चलाने वालों, रेत निकालने वालों और डल झील, झेलम नदी तथा अन्य जलाशयों के आस-पास काम करने वाले अन्य लोगों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे इन जलाशयों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा की जांच किए बिना उन्हें पार करने या उनमें काम करने की कोशिश न करें।
सहायता के लिए इन नंबरों पर करें फोन



किसी भी आपात स्थिति या जरूरत के मामले में लोग तत्काल सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर या पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर हैं-जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर 0194-2483651, 0194-2457552, 0194-2457543, व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356, 9103998357, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर 01942477567। जनता से आग्रह किया जाता है कि वे सुरक्षा के हित में सहयोग करें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed