सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourist Increase And Decreased, Three Year

Srinagar News: तीन साल में जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की आमद में रहा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
Tourist Increase And Decreased, Three Year
विज्ञापन
- जम्मू कश्मीर में पिछले तीन सालों में पर्यटकों की आमद में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है: पर्यटन विभाग
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग ने मंगलवार को कहा कि तीन साल में पर्यटकों की आमद में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साथ ही सरकार ने जम्मू और कश्मीर प्रांतों में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कई उपायों पर भी प्रकाश डाला।
यह जानकारी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की ओर से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी गई। पर्यटन विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर में वर्ष 2023 में कुल 2,11,80,011 पर्यटक आए जिनमें 2,11,24,674 घरेलू और 55,337 विदेशी पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2024 में कुल पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2,35,90,081 हो गई जिसमें 2,35,24,629 घरेलू और 65,452 विदेशी पर्यटक थे। हालांकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 1,77,65,390 रह गई जिसमें 1,77,28,980 घरेलू और 36,410 विदेशी आगंतुक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने कहा कि वेह विभिन्न पहलों के माध्यम से जम्मू और कश्मीर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है और उसकी ब्रांडिंग कर रहा है। इन पहलों में बड़े प्रभाव वाले कार्यक्रम, त्योहार, हितधारकों के साथ जुड़ाव, ट्रैवल मार्ट में भागीदारी और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए गए लक्षित विज्ञापन अभियान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक पर्यटन और एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए कई बड़े कार्यक्रम और त्योहार आयोजित किए गए हैं। इनमें पर्यटन संवाद, गोल्फ टूर्नामेंट, सम्मेलन, मैराथन, अधिवेशन, नए साल के जश्न और शीतकालीन उत्सव शामिल हैं, जो श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, पटनीटॉप और भद्रवाह जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित किए गए।
जवाब में आगे कहा गया कि विभाग ने पेरिस, सिंगापुर, लंदन और मैड्रिड जैसे शहरों में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल मार्ट में, साथ ही जयपुर, कोलकाता, बंगलूरू, अहमदाबाद, पुरी, पुणे, हैदराबाद और कोच्चि में घरेलू कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इन प्रयासों से डेस्टिनेशन ब्रांडिंग को मजबूत करने, बी2बी बातचीत को बढ़ावा देने और खास पर्यटन उत्पादों का प्रचार करने में मदद मिली है।
इसके अलावा सरकार ने कहा कि जम्मू और कश्मीर को एक बेहतरीन, हर मौसम में घूमने लायक पर्यटन स्थल के तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए, हवाई अड्डों समेत कई अहम जगहों पर बड़े पैमाने पर ''''आउट-ऑफ-होम'''' विज्ञापन अभियान चलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed