{"_id":"69c1a4cb752c09aa670c8f6c","slug":"12th-board-paper-tips-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133938-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं बोर्ड परीक्षा : फ्लोचार्ट और समय प्रबंधन पर खास ध्यान देने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं बोर्ड परीक्षा : फ्लोचार्ट और समय प्रबंधन पर खास ध्यान देने की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड द्वारा बुधवार को आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य देखभाल (हेल्थकेयर) विषय की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और चिंता भी है। परीक्षा के मद्देनजर शिक्षकों ने छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार सटीक तैयारी करने और महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
परीक्षा की रणनीति साझा करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर लिखते समय फ्लोचार्ट का प्रयोग करना अत्यंत फायदेमंद होता है। यदि छात्र थ्योरी कम लिखकर प्रक्रिया को फ्लोचार्ट के माध्यम से स्पष्ट करते हैं तो उन्हें बेहतर अंक प्राप्त होते हैं। डेटाबेस और मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े प्रश्न हर साल लगभग 12 अंकों के पूछे जाते हैं इसलिए इस हिस्से पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अंतिम समय में रटने के बजाय पूरे सिलेबस का रिवीजन और समय प्रबंधन सफलता के लिए आवश्यक है। वहीं स्वास्थ्य देखभाल विषय की तैयारी को लेकर शिक्षिका रीना शर्मा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय में व्यावहारिक ज्ञान और बुनियादी स्वास्थ्य मानकों से जुड़े प्रश्न प्रमुखता से पूछे जाते हैं।
आईटी विषय के विशेषज्ञों के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और प्रोग्रामिंग से जुड़े प्रश्न परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। शिक्षक सनी पांडे ने बताया कि जो छात्र भविष्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें पायथन जैसी प्रोग्रामिंग भाषा की गहरी समझ होनी चाहिए।
आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह
शिक्षक सनी पांडे ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि परीक्षा से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सही रणनीति, महत्वपूर्ण प्रश्नों का नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ छात्र बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे परीक्षा के दौरान समय का सही प्रबंधन करें ताकि कोई भी प्रश्न छूटने न पाए।
Trending Videos