सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सीआरपीएफ ने 50 युवाओं को भर्ती के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
jammu kashmir news
  सीआरपीएफ के भर्ती प्रशिक्षण शिविर में शामिल युवा। - फोटो : ramban news
विज्ञापन
रामबन। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 84वीं बटालियन की तरफ से चंदरकोट में युवाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गए। इन दो शिविरों में युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस में भर्ती के लिए तैयार प्रशिक्षित किया गया। इन शिविरों में जिले के कुल 50 युवाओं ने भाग लिया।
Trending Videos

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भर्ती परीक्षाओं के लिए आवश्यक शारीरिक मानकों के अनुरूप विशेष शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। सीआरपीएफ द्वारा प्रतिभागियों को गाइड बुक, कॉपियां, लेखन सामग्री, टी-शर्ट, ट्रैक पैंट तथा विशेष आहार भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों का समापन समारोह 30 मार्च को आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कमांडेंट एन रणबीर सिंह ने की। इस अवसर पर द्वितीय-इन-कमांड विक्रम सिंह, सहायक कमांडेंट इंदरजीत सिंह और श्री राम मीणा, सीआरपीएफ के अन्य कर्मी तथा प्रतिभागी युवा उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ स्थानीय लोगों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पूरी लगन से तैयारी करें ताकि वे सीएपीएफ और जेकेपी में शामिल होकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भर्ती परीक्षाओं तक ऐसे फॉलो-अप प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
शिविर में शामिल युवाओं ने इस पहल के लिए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रशिक्षण से उनकी तैयारी और आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed