फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   5 Amarnath pilgrims among 6 injured in road accident in Udhampur Jammu

अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसा: उधमपुर में डंपर से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, छह यात्री घायल

Sat, 18 Jul 2026 10:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 18 Jul 2026 10:58 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिससे पांच श्रद्धालु और चालक समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
5 Amarnath pilgrims among 6 injured in road accident in Udhampur Jammu
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालु और वाहन चालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यह दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी के पास हुई। अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही टोयोटा इनोवा, सड़क किनारे खड़े एक डंपर से पीछे से टकरा गई। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

यह वाहन उस काफिले का हिस्सा था, जिसमें 3,600 से अधिक श्रद्धालु जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर घायलों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका जल्द स्वस्थ होना सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed