{"_id":"6a5a904352f92e34840a2e4c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1631-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्री सरथल देवी यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्री सरथल देवी यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) विनोद कुमार भेहनल ने शुक्रवार को श्री सरथल देवी यात्रा को लेकर अंतिम प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। यह यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को संपन्न होगी।
एडीडीसी ने बताया कि उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों की तरफ से व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, परिवहन, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष कंटिजेंसी प्लान तैयार रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की सभी टीमें यात्रा के दौरान चौबीस घंटे तैनात रहेंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।