सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   aay families, free electercity

Udhampur News: एएवाई परिवारों को मुफ्त बिजली देने की तैयारी तेज, नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
aay families, free electercity
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन ने अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत आने वाले परिवारों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रशासन की ओर से हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने की प्रस्तावित योजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा ने सर्कुलर जारी कर पात्र परिवारों के नामांकन के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos


सर्कुलर के मुताबिक जिले के वे सभी परिवार जो एएवाई श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, योजना के लाभार्थी होंगे। हालांकि प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि सुविधा का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनका पंजीकरण समय पर पूरा होगा। इसके लिए पात्र परिवारों को अपडेटेड राशन कार्ड के साथ संबंधित बिजली उप विभाग कार्यालयों में संपर्क करना अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सहायक निदेशक को पूरी प्रक्रिया की निगरानी और जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डेटा प्रबंधन में कोई त्रुटि न हो और वास्तविक लाभार्थियों तक लाभ पहुंचे।



प्रचार-प्रसार के लिए नंबरदारों व चौकीदारों का लें सहयोग

डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि कल्याणकारी योजना का लाभ जिले के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए स्थानीय नंबरदारों, चौकीदारों और अन्य सामुदायिक माध्यमों का सहयोग लिया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र परिवार जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रह जाए।



ये अधिकारी करेंगे शंका दूर

लाभार्थियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों के सहायक कार्यकारी अभियंताओं (एईई) के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोग शंकाओं के समाधान और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

क्षेत्र
अधिकारी का नाम
मोबाइल नंबर

सब-डिवीजन उधमपुर वन
अनुज गुप्ता
9419191566

उधमपुर-द्वितीय
विकास सांगड़ा
7889849281

रामनगर
शाम लाल
9419278307

चिनैनी
संजीव शर्मा
9419113302





मासिक बचत बढ़ेगी



यदि योजना सफलतापूर्वक लागू होती है तो जिले के सैकड़ों परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा। महंगाई के दौर में बिजली बिल के बोझ से राहत मिलना इन परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से न केवल गरीब परिवारों की मासिक बचत बढ़ेगी बल्कि जीवन स्तर और सामाजिक सुरक्षा में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed