{"_id":"69d966754b93233ebe0e2bc5","slug":"kishtwar-dc-meeting-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1268-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संपूर्णता अभियान में मिली 100% सफलता, किश्तवाड़ के आकांक्षी ब्लॉक मढ़वा में विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संपूर्णता अभियान में मिली 100% सफलता, किश्तवाड़ के आकांक्षी ब्लॉक मढ़वा में विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को आकांक्षी ब्लॉक मढ़वा में केंद्र सरकार की योजनाओं और संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। ब्लॉक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों का आकलन किया गया।
बैठक में बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित सभी छह प्रमुख संकेतकों में प्रशासन ने 100% संतृप्ति प्राप्त कर ली है। डीसी ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही लंबित क्षेत्रों में सुधार के कड़े निर्देश भी दिए। उन्होंने माध्यमिक स्तर पर छात्रों की प्रगति दर में सुधार और स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। मरवाह और वारवान में सूक्ष्म सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया गया। मढ़वा उपमंडल में बैंकिंग सुविधाओं की कमी को देखते हुए लीड जिला प्रबंधक को तत्काल एटीएम स्थापित करने के लिए कहा।
समन्वय और निगरानी पर जोर
डीसी ने स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाली निधि में देरी पर चिंता जताई और संबंधित विभागों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मढ़वा के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विभागों के बीच तालमेल और कार्यों की निरंतर निगरानी अनिवार्य है। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विनोद कुमार बेनहाल सहित विभिन्न विभागों के मुख्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos