सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bhaderwah, snowfall, business, tourism

Udhampur News: भद्रवाह में पर्यटन को नई रफ्तार, गुलदंडा मैदान में उमड़े सैलानी, होटल बुकिंग में इजाफा

विज्ञापन
bhaderwah, snowfall, business, tourism
विज्ञापन
भद्रवाह। चिनाब वैली के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई भारी बारिश और ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को ठंड की चपेट में ले लिया है। वहीं भद्रवाह घाटी के पर्यटन स्थलों के लिए बदला मौसम किसी वरदान से कम नहीं है। अप्रैल में हुई बर्फबारी के चलते पर्यटन गतिविधियों में अचानक तेजी आई है और गुलदंडा मैदान सहित कई पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।
Trending Videos

भद्रवाह-पठानकोट और भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़कों के किनारे स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल गुलदंडा, छत्तरगलां, पदरी, खन्नी टॉप और भाल पदरी में कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। विक्रेताओं का कहना है कि लंबे समय से सूखे जैसे हालात के बाद हुई बर्फबारी ने पर्यटन को नया जीवन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता मोहम्मद सलीम ने बताया कि पांच दिन से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी ने गुलदंडा में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। सैलानी अब स्लेजिंग, ट्रैकिंग और अन्य बर्फीली गतिविधियों का भरपूर आनंद ले रहे हैं, जिससे होटल बुकिंग में इजाफा हुआ है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
समुद्र तल से लगभग 9555 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलदंडा और 10700 फीट पर बसे छत्तरगलां जैसे पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बर्फबारी से दोनों स्थलों की खूबसूरती पर चार चांद लग गए हैं जिससे पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
स्थानीय टूरिस्ट गाइड आमिर शेख ने बताया कि उनका रोजी-रोटी पर्यटन पर निर्भर है। खासकर बर्फबारी के दौरान सैलानियों को स्लेज, स्नो बूट्स, जैकेट, स्नो वॉक और ग्लेशियर के दीदार जैसी सेवाओं की अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और अधिक पर्यटक पहुंचेंगे।
प्राकृतिक सौंदर्य से आनंदित हुए लुधियाना के पर्यटक
गुलदंडा पहुंचे पर्यटक अप्रत्याशित बर्फबारी का जमकर आनंद लेते नजर आए। लुधियाना (पंजाब) से आए पर्यटक अभिषेक प्रजापति ने बताया कि भद्रवाह पहली बार आए हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मौसम और बर्फबारी का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार साबित हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की भी सराहना की।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed