{"_id":"69d2cc8bca9b044f290236b4","slug":"katra-marathon-fitness-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103337-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी में 1300 प्रतिभागियों ने दिखाया जोश, दिया फिटनेस का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी में 1300 प्रतिभागियों ने दिखाया जोश, दिया फिटनेस का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से वन लेवल अप स्पोर्ट्स भारत की तरफ से हाफ मैराथन करवाई गई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि छह वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के करीब 1300 प्रतिभागियों ने भाग लेकर फिटनेस और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया।
मैराथन के अंतर्गत 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई, जिसमें युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उत्साह और खेल भावना साफ झलक रही थी।
मार्ग में पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। जगह-जगह जलपान के स्टाल लगाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। इससें सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ सचिन वैश्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। आयोजकों के अनुसार इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में फिटनेस और खेलों के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos