सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather, health, diseases

Udhampur News: बदले मौसम के बीच बीमारियों का खतरा मंडराया, सतर्क रहने की दी सलाह

विज्ञापन
weather, health, diseases
विज्ञापन
उधमपुर। ठंडी हवाओं और नमी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका है जिससे बचाव के लिए विशेषज्ञों ने विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है।
Trending Videos

जीएमसी के एचओडी डॉ. धीरज शर्मा के अनुसार वर्तमान में अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और हल्के बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। बारिश में भीगने और दूषित जल के संपर्क में आने से स्थिति बिगड़ सकती है। बरसात के मौसम में जलजनित रोगों जैसे उल्टी, दस्त और टाइफाइड का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की परिस्थितियां बन रही हैं जो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को दावत दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि संक्रमण से बचने के लिए लोग स्वच्छता का ध्यान रखें, ताजा भोजन करें और उबला हुआ पानी ही पिएं। छींकते या खांसते समय मुंह ढकना और बीमार व्यक्तियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना भी आवश्यक है। यदि समय रहते इन सावधानियों को नहीं अपनाया गया तो मामले बढ़ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed