सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jk joint teacher committee, meeting

Udhampur News: मिड-डे मील योजना के लंबित भुगतान व रिट योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति पर चर्चा

विज्ञापन
jk joint teacher committee, meeting
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की मासिक बैठक रविवार को हुई। मिड-डे मील योजना के लंबित भुगतान व रिट योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
Trending Videos

प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला अध्यक्ष लेखराज परिहार ने रिट योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री और सचिव से अनुरोध किया कि इन शिक्षकों के लिए समग्र स्थानांतरण नीति बनाई जाए क्योंकि ये शिक्षक दो दशक से एक ही स्कूल में काम कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए समिति बनाई गई है जो स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील योजना के लंबित भुगतान पर कहा कि 2025-26 के लिए तीन से चार महीने का पैसा लंबित है। विभाग जल्द बकाया जारी करे व साथ ही 2026-27 के लिए अग्रिम राशि दे। इसके अलावा 2027 की जनगणना और एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा हुई जिसमें शिक्षकों को जिम्मेदारी देने पर चिंता व्यक्त की गई। इससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए न्यूनतम संख्या में शिक्षकों को शामिल किया जाए। यह भी मांग की कि शिक्षा स्वयंसेवकों को रहबर-ए-तालीम शिक्षक के रूप में बदला जाए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई की कि वे डीडीओ को निर्देश दें ताकि शिक्षकों के सेवा रिकॉर्ड समय पर पूर्ण किए जा सकें। उन्होंने स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता और रोटेशन के मुद्दे पर भी चर्चा की। यहां शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, अशोक सेठ, संदीप शर्मा, प्रेम गोस्वामी, चेन सिंह, रविंदर सिंह राठौर, शमशेर सिंह, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed