सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Biniya Been from Basantgarh defeated Roshan Pehalwan from Punjab.

Udhampur News: बसंतगढ़ के बिनिया बीन ने पंजाब के रोशन पहलवान को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Biniya Been from Basantgarh defeated Roshan Pehalwan from Punjab.
विज्ञापन
राजा राम सिंह मैदान पर महादंगल में नेपाल सहित अलग-अलग राज्यों से 100 पहलवानों ने चले दावपेंच

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। राजा राम सिंह मैदान पर वार्षिक महादंगल का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। दंगल में 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी। इसमें नेपाल सहित देश के अलग-अलग राज्यों से 100 नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। 80 रोमांचक कुश्तियां हुईं। मुख्य मुकाबले में बसंतगढ़ के पहलवान बिनिया बीन ने पंजाब के रोशन पहलवान को हराया।
बिनिया ने 1 लाख 51 हजार की सबसे बड़ी माली (पुरस्कार) अपने नाम की। मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों के साथ बिनिया के दांवपेच का स्वागत किया। जीत के बाद बिनिया ने युवाओं को एक खास संदेश देते हुए कहा कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को खेलों में लगाकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की दूसरी सबसे बड़ी माली 81 हजार की रही, जिसे दिल्ली के अनुज पहलवान ने बसंतगढ़ के इरफान को हराकर जीता। वहीं तीसरी बड़ी माली 51 हजार की थी जिसे साहिल पहलवान ने पंजाब के सोनी को हराकर अपने नाम किया। इसके अलावा नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान लक्की थापा ने भी अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन



यात्री वाहनों की छतों पर बैठ देखे मुकाबले
दंगल देखने रामनगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मैदान में जगह कम पड़ने पर कई दर्शक यात्री वाहनों की छतों पर बैठकर मुकाबले देखते रहे। खाने-पीने की दुकानें भी लगी रहीं।


दंगल के दौरान कई की जेबें कटी

भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने कई दर्शकों को निशाना बनाया। दीवान चंद की जेब से 20 हजार रुपये, दराड़न निवासी राकेश कुमार के 6500 रुपये और किड़मु के तिलक राज शर्मा के 11,500 रुपये चोरी कर लिए गए। लोगों ने मांग की कि बड़े आयोजनों में सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी दी जाए।
दंगल के बाद लगा लंबा जाम
दंगल खत्म होते ही बस अड्डे और मुख्य बाजार में एक घंटे तक जाम लगा रहा। हजारों लोग एक साथ निकलने से सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed