{"_id":"69d2c8e6ca219bc068069747","slug":"bridge-one-crore-darala-drain-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134446-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत रसेन के दराटला नाले पर एक करोड़ से बनेगा पुल, 10 हजार आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत रसेन के दराटला नाले पर एक करोड़ से बनेगा पुल, 10 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक घोरडी की पंचायत रसेन में कुंड हाई स्कूल के निकट दराटला नाले पर फुटब्रिज (पैदल पुल) बनाने की मांग जल्द पूरी होने जा रही है। नाबार्ड के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से परियोजना को मंजूरी दी गई है। पुल बनने से रसेन पंचायत के अलावा रुमांड, चुट्टियां, कोठी, परली रसैन, वन, पुज्जी, अपर कटवाल्ट, पुज्जी माता, पथाला और डुल्लर जैसे कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों की आवाजाही आसान और सुरक्षित हो जाएगी। पुल लंबे समय से प्रमुख मांग रहा है जिसका काम पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी।
लोगों के मुताबिक बरसात में दराटला नाला उफान पर था जिससे आवागमन बाधित हो गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को नाले का पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती थी कि रातभर रुकना पड़ता है। खासकर महिला शिक्षकों और छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में पुल का निर्माण क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।
स्थानीय निवासियों ने परियोजना के लिए विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीण राज कुमार, आरती देवी, नसीब चंद, जोगिन्दर, मंगल, ओंकार नाथ, मुल्ख राज शर्मा, प्रकाश कोली, हंस राज व अन्य का कहना है कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी। बरसात में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। कई बार हम घंटों तक फंसे रहते थे, अब समस्या खत्म हो जाएगी।
दराटला नाले पर बनने वाला 45 मीटर लंबा पैदल पुल पंचायत रसेन और आसपास के गांवों के लिए बड़ी राहत साबित होने वाला है। यह परियोजना ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान होगी, साथ ही उनके जीवन को आसान और सुरक्षित बनाएगी। नाबार्ड के तहत प्रस्तावित परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीनी स्तर पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक, रामनगर
Trending Videos