सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chaddi yatra, maa pingla devi

Udhampur News: रामनगर से आज निकलेगी मां पिंगला देवी की 15वीं छड़ी यात्रा

विज्ञापन
chaddi yatra, maa pingla devi
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के शीतला माता मंदिर से मां पिंगला देवी के पावन दरबार के लिए वार्षिक 15वीं छड़ी यात्रा आज रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना होगी। इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos

इस संबंध में जानकारी देते हुए शीतला माता सत्संग कमेटी के प्रधान शाम पठानिया ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से मां के आशीर्वाद से यह छड़ी यात्रा निरंतर आयोजित की जा रही है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर मां पिंगला देवी के दरबार में मत्था टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में सुबह 5 बजे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह सात बजे छड़ी का पूजन किया जाएगा और फिर ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ सुबह 8 बजे छड़ी यात्रा को मां पिंगला देवी के दरबार के लिए रवाना किया जाएगा। शाम पठानिया ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग में दडाडन, थलेह गांव सहित मां के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई है। एकादशी व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए आलू और फलाहार की भी व्यवस्था की गई है। सत्संग कमेटी के प्रधान ने रामनगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed