{"_id":"69bb10b757202c5a65089789","slug":"reasi-maa-kalka-temple-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-133748-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सभी के दुख हरती हैं मां कालका, मंदिर के प्रति लोगों में आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सभी के दुख हरती हैं मां कालका, मंदिर के प्रति लोगों में आस्था
रियासी। नगर के बीचोंबीच वार्ड-3 पहाड़ी पर स्थित मां कालका माता के मंदिर के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से माता के मंदिर में आ कर वहां पर बनी प्राकृतिक और पवित्र पिंडी के समक्ष अपनी परेशानी व दुख रखता है। पिंडी की पूजा करता है उस पर मां की अपार कृपा होती है। मां कालका के मंदिर में नगर के ही नहीं बल्कि आस-पास के गांव के लोग भी माथा टेकने को आते हैं।
Trending Videos
नवरात्र में लोग रोजाना ही सुबह व शाम मंदिर में लोग माथा टेकने व पूजा करने आते है। मंदिर का इतिहास लगभग तीन सौ वर्ष पुराना है। जब उत्तर प्रदेश से आए एक बाबा ने जहां के लोगों को अपने सपने बारे बताते हुए पहाड़ी पर माता की पिंडी होने की बात बताई। पहाड़ी चारों तरफ से जंगल से भरी हुई थी। ढोल बजाते हुए और जंगली जानवरों को दूर भगाते हुए स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो एक पिंडी के आगे दो शेर बैठे हुए दिखे। लोगों के माथा टेकने के बाद शेर वहां से चले गए। मंदिर की पहाड़ी के पास वाली जगह को आज भी शेरों वाला बाग कहा जाता है। मां कालका की पूजा आज भी बाबा के वंशज कर रहे हैं। मां कालका बडू बिरादरी की कुलदेवी के रूप में भी जानी जाती हैं। बिरादरी के लोग समय समय पर जहां पर आकर प्रसाद चढ़ाते हैं और पूजा करते हैं। माता मंदिर रियासी से कटरा, पौनी, सलाल, अरनास की तरफ जाने वाले चारों तरफ के सड़क मार्ग से दिखता है। वीरवार से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ आने की पूरी संभावना है। मंदिर में रंग-रोगन कर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।