सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chandigarh, seerat, grand finale

Udhampur News: चंडीगढ़ में चमकी उधमपुर की 11 वर्षीय सीरत, किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले में जीता प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
chandigarh, seerat, grand finale
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली बालिका सीरत संब्याल ने कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। होनहार ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के टैलेंट रियलिटी शो 'किसमें कितना है दम' के ग्रैंड फिनाले में अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता है। इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

सीरत पांचवी कक्षा की छात्रा है और बीते साल प्रतियोगिता के लिए नामांकन किया था। इसके बाद जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता 29 मार्च को चंडीगढ़ के रियात बाहरा विश्वविद्यालय में हुई जिसमें सीरत ने क्लासिकल फॉर्म में नृत्य कला को पेश किया और विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए बच्चों ने नृत्य, संगीत, अभिनय और अन्य कलाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगनदीप सिंह ने बेटी की सफलता को एक सपने के सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा से जानते थे कि सीरत में विशेष प्रतिभा है लेकिन यह सफलता और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना गर्व की बात है।
सीरत ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य एवं अन्य सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों का शौक शुरू से ही रहा है। स्कूल के प्रोत्साहन से उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। इसके अलावा निजी डांस अकादमी से भी नृत्य का प्रशिक्षण लेती है। सीरत ने सफलता का श्रेय स्कूल, मां और कोच का दिया जिनके मार्गदर्शन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। उसने कहा कि सभी ने प्रेरित किया और हर कदम पर सही दिशा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed