सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chauntra mata, navratri

Udhampur News: चौंतरा माता की 38वीं अखंड ज्योति प्रज्वलित, भगवान नरसिंह मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
chauntra mata, navratri
विज्ञापन
रामनगर। प्राचीन भगवान नरसिंह मंदिर में चैत्र माह के प्रथम नवरात्र के शुभ अवसर पर चौंतरा माता की 38वीं वार्षिक यात्रा के उपलक्ष्य में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे नवग्रह पूजन के साथ हुआ। पौने 12 बजे नरसिंह देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार महाजन ने विधि-विधान के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
Trending Videos


हवन की पूर्ण आहुति के बाद कंजक पूजन संपन्न हुआ। दोपहर एक बजे शुरू विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रबंधक कमेटी के सदस्य खेमराज ने बताया कि 22 मार्च (रविवार) सुबह 8 बजे भगवान नरसिंह मंदिर से चौंतरा माता के दरबार के लिए छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा में अधिक संख्या में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से यात्रा के दौरान बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करने की मांग की। यहां नरसिंह मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष विनोद खजुरिया, चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों सहित गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed