सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   devika city, devotion, faith

Udhampur News: देविका नगरी में भक्ति व आस्था का माहौल, मंदिरों में दिनभर लगी कतार

विज्ञापन
devika city, devotion, faith
विज्ञापन
उधमपुर। देविका नगरी में चैत्र नवरात्र की शुरुआत श्रद्धाभाव के साथ की गई। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों के साथ दिनभर दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। पूजा के दौरान माता की मूर्ति को स्थापित किया। इसके बाद माला पहनाकर, फूल और नैवेद्य अर्पित कर आरती की। मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में स्थिरता, शक्ति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई मंदिरों में विशेष रूप से हवन हुआ। संवाद
Trending Videos


देवी बनी मंदिर मनवाल में अखंड ज्योति प्रज्वलित

उधमपुर। देवी बनी मंदिर मनवाल में अखंड ज्योति समिति ने नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी उपस्थिति देखी गई।कार्यक्रम का आयोजन अखंड ज्योति देवी बनी समिति और पिंगला माता समिति द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। साथ ही सामुदायिक भंडारे का आयोजन कर भाईचारे और भक्ति की भावना को मजबूत किया गया। विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने अखंड ज्योति प्रज्वलित की। उनके साथ पवन सेठ शास्त्री (मठाधीश्वर, मट्ट शिव मंदिर मनवाल) उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।पठानिया ने कहा कि ऐसे उत्सव सनातन धर्म के आदर्शों को सुदृढ़ करने के साथ सकारात्मकता फैलाने का माध्यम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed