{"_id":"69d6bded0a218f60070a1488","slug":"crpf-india-tour-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-134551-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीआरपीएफ ने छात्रों को छह दिवसीय भारत भ्रमण पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीआरपीएफ ने छात्रों को छह दिवसीय भारत भ्रमण पर भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ की 137 बटालियन की ओर से भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल दल को विधायक पवन कुमार गुप्ता, डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज शिव कुमार ने कमांडेंट एमके सिकान की मौजूदगी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 8 से 13 अप्रैल तक चलने वाली यात्रा सामुदायिक संपर्क को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास के तहत किया गया।
इसमें गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ी उधमपुर ) के 20 छात्रों और 2 शिक्षकों के साथ उधमपुर से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक यात्रा करेंगे। दल को 137 बटालियन, सीआरपीएफ, एसआरटीसी, उधमपुर से रवाना किया गया। बच्चों को स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, टोपी, टी-शर्ट, ट्रैवलिंग बैग, सफेद मोजे और पहचान पत्र भी बांटे गए।
यात्रा के माध्यम से छात्रों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय विरासत से सार्थक रूप से परिचित कराया जाएगा। इस मौके पर उप कमांडेंट सुरेश, सहायक कमांडेंट सलमा एमसी, डीएसपी प्रह्लाद शर्मा, प्रिंसिपल रेनू कोतवाल, शिक्षक ईशा मेहरा, रणजीत सिंह, राहुल देव सिंह, एसआरटीसी प्रबंधक कृपाल सिंह, अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
Trending Videos