{"_id":"69d6becc57d1d0025609785a","slug":"bjym-protest-nlu-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134559-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की मांग को लेकर बुधवार को गोल मार्केट चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।
उन्होंने मांग की कि एनएलयू को जम्मू संभाग में खोला जाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांग को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।
इसके बाद जिला विकास आयुक्त कार्यालय तक एक रोष रैली भी निकाली गई जिसमें उमर सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। रैली मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक और धार रोड से होते हुए डीसी कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई।
अरुण प्रभात ने कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के ज्वलंत मांग है और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जब जम्मू के लिए आई थी तो उसे कश्मीर संभाग ले जाया गया। हम कश्मीर संभाग में यूनिवर्सिटी खोलने का स्वागत करते है लेकिन सरकार से यह भी पूछना चाहते हैं कि जम्मू संभाग के युवाओं का क्या होगा?
आज सड़कों पर अधिकार मांगने के लिए निकले हैं और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला यह सोचते हैं कि बयानबाजी से विषय से भटका देंगे तो यह भ्रम है। जब जम्मू सड़कों पर निकला है तब अधिकार को लेकर ही माना है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जम्मू संभाग में लाकर ही रहेंगे। यहां भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निशा महाजन व अन्य उपस्थित थे। संवाद
Trending Videos