{"_id":"69dc0aa7ecaaca258009dec3","slug":"ramban-ramsu-jump-man-bislari-nala-udhampur-news-c-202-1-udh1005-134729-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामसू के बिसलारी नाले में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामसू के बिसलारी नाले में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के रामसू क्षेत्र में बिसलारी नाले में युवक के कथित तौर पर कूदने के बाद सनसनी फैल गई है। रविवार दोपहर हुई घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस की टीमें बड़े स्तर पर तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। लापता पोगल का रहने वाला तनवीर अहमद है जो ड्राइवर बताया जा रहा है। घटना के समय मिनी लोड कैरियर में गाय और दो बछड़े थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया है जिसका नेतृत्व एसडीपीओ बनिहाल करेंगे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी और नाले की ओर चला गया। विधायक सज्जाद शाहीन ने घटनास्थल का दौरा कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच शुरुआती चरण में है और घरेलू मुद्दों से लेकर रंजिश या साजिश जैसे सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जिला प्रशासन ने जनता से अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्य सामने आने पर उचित कानूनी कार्रवाई होगी।
Trending Videos