सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   reasi, dera baba, fair

Udhampur News: डेरा बाबा में तीन दिवसीय मेले की शुरुआत, पड़ोसी राज्यों से पहुंची संगत ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
reasi, dera baba, fair
विज्ञापन
रियासी। बाबा बंदा सिंह बहादुर के तपोस्थल डेरा बाबा में रविवार को तीन दिवसीय वार्षिक बैसाखी मेले की शुरुआत हुई। पहले दिन गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया जिससे माहौल भक्तिमय रहा। स्थानीय के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली से आई संगत ने माथा टेका। साथ ही गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Trending Videos

सोमवार को दूसरे दिन डेरा बाबा में नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर के शस्त्रों को नगर का भ्रमण करवाया जाएगा। दोपहर को विशाल वार्षिक डेरा केसरी दंगल का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय व अन्य शहरों से आए हुए पहलवान हिस्सा लेंगे। बैसाखी पर महादेव मोहल्ले व छोटा काशी कांसीपट्टा में मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed