सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cheneni cricket league

चिनैनी क्रिकेट लीग : क्रेजी कैप्स, अवेंजर टीम व सुल्तान वॉरियर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
cheneni cricket league
विज्ञापन
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चिनैनी क्रिकेट लीग जारी है। रविवार को पहला मैच क्रेजी कैप्स और पहाड़ी-11 के बीच हुआ। पहाड़ी 11 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। क्रेजी कैप्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 127 रन बनाए।
Trending Videos

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी 11 की टीम 28 रन से मैच हार गई। दीपक कोतवाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरा मैच पहाड़ी 11 और अवेंजर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पहाड़ी 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 94 स्कोर बनाए। जबकि अवेंजर टीम ने 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। तीसरा मैच क्रेजी कैप्स और अवेंजर के बीच हुआ। क्रेजी कैप्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 47 रन बनाए। अवेंजर ने 6.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। इरफान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आखिरी मैच पहाड़ी 11 और सुल्तान बैरियर्स के बीच हुआ जिसमें सुल्तान वॉरियर्स छह ओवर में 85 रन बना सके। 5.2 ओवर में ही पहाड़ी-11 की पूरी टीम ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed