सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, five day handicraft exhibition

Udhampur News: किश्तवाड़ में पांच दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
kishtwar, five day handicraft exhibition
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देशों पर हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग ने पांच दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू की।
Trending Videos

ऐतिहासिक चौगान मैदान के पास रविवार को शुरू हुए कार्यक्रम में सहायक निदेशक हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदीप शाह ने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय कारीगरों और प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। ऊनी कंबल, किश्तवाड़ी लोई, पट्टू, महिलाओं के परिधान के अलावा पारंपरिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भद्रवाह की प्रसिद्ध कढ़ाई, कोरा दबका वर्क, पेपर माशे और अन्य आधुनिक कला वस्तुएं भी देखने को मिलेंगी। पहल का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और आरएंडआर प्रशिक्षुओं को मंच प्रदान करना तथा जिले की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को बढ़ावा देना है।
सहायक निदेशक ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन करें और उनके उत्पादों को समर्थन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed