सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   doda, raid, gas agency, petrol pump

Udhampur News: डोडा में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर छापा, पारदर्शिता बरतने के निर्देश

विज्ञापन
doda, raid, gas agency, petrol pump
विज्ञापन
डोडा। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लीगल मेट्रोलॉजी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने डोडा और आसपास के इलाकों में स्थित विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंपों की बारीकी से जांच की।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान मापने वाले उपकरणों (डिस्पेंसिंग यूनिट) की सटीकता जांची गई और स्टॉक व बिक्री रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि एजेंसियां सरकारी मूल्य निर्धारण और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने डीलरों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और उपभोक्ताओं को ईंधन व एलपीजी की सही मात्रा व गुणवत्ता उपलब्ध कराएं। टीम ने चेतावनी दी कि निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन या मापतौल में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed