सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   eid, market, shoping

Udhampur News: ईद के मौके पर बाजार गुलजार, एक दिन पहले लोगों ने की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
eid, market, shoping
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर पिछले दो दिन में बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े और देर शाम तक दुकानों पर भारी भीड़ बनी रही। त्योहार के उत्साह के चलते हर वर्ग के लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करते नजर आए।
Trending Videos


कपड़ों, जूतों, सेवइयों, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। खासकर महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही। इस बार लड़कियों में लेस वाले सूट, आकर्षक कढ़ाई वाले नए-नए डिजाइन और फरशी सलवार का खासा ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार रजत ठाकुर, नरेश कुमार का कहना है कि इन नए डिजाइन की मांग पिछले साल के मुकाबले अधिक है। इसके साथ ही प्रिंटेड सूट और काटन के कुर्ते भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजार में काटन के कुर्ते और प्रिंटेड सूट करीब 250 से 350 रुपये तक आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे मध्यम वर्ग के लोग भी खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों और नए फैशन ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया है।
वहीं लड़कों में कुर्ता-पायजामा खास पसंद बना हुआ है। युवा वर्ग में ट्रेंडी और डिजाइनर कुर्तों की मांग अधिक देखी जा रही है, जबकि छोटे बच्चों के लिए भी आकर्षक कपड़ों की भरमार है। जूतों और चप्पलों की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। ईद के मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से त्योहार की तैयारियों में जुटा हुआ है और बाजारों की चहल-पहल इस बात का प्रमाण है कि लोग पूरे जोश और उल्लास के साथ ईद का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed