सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Goldsmiths' shops in Reasi are closed; they will now open on Monday.

Udhampur News: रियासी में स्वर्णकारों की दुकानें बंद, अब सोमवार को खुलेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Goldsmiths' shops in Reasi are closed; they will now open on Monday.
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियां : किराना दुकानें भी वीरवार से रविवार तक बंद रहेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्वर्णकार संघ की दुकानें सात दिनों तक बंद रहेंगी। अब दुकानें अगले सोमवार को खुलेंगी। बीते दिनों स्वर्णकार संघ की हुई बैठक में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई थी। प्रधान विवेक आनंद ने बताया कि संघ की तरफ से दुकानें बंद करने की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई घोषणा का उल्लंघन करते पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही दवा विक्रेताओं ने भी बारी-बारी से दुकानें बंद करने की शुरुआत की। नगर के मुख्य बाजार में चार और जिला अस्पताल के पास की कुछ दुकानें बंद रहीं। किराना दुकानें भी वीरवार से रविवार तक बंद रहेंगी। यूनियन की तरफ से गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed