{"_id":"647a40ba130b9146f105a0d4","slug":"house-collapse-family-safe-udhampur-news-c-10-1-130683-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आवासीय मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आवासीय मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से एक आवासीय मकान ढह गया है। इसमें घर की किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची है।
शुक्रवार की सुबह तड़के जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के तहसील मुगल मैदान के हिरखानी द्रुबील इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से एक आवासीय मकान ढह गया। इसमें घर के किसी सदस्य को चोट नहीं पहुंची है। भूस्खलन की घटना सुबह उस समय हुई, जब घर के सभी सदस्य जगे हुए थे। हादसे की भनक लगते ही सभी सदस्य बाहर भागे और अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चलाया। अपने घर के गिरने से परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। घर के मालिक अब्दुल कबीर का कहना है कि मलबे में घर में रखा सारा सामान दब गया है। सालों मेहनत के बाद घर बनाया था लेकिन कुदरत की मार से उनका घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। घर अधिकतर लकड़ी व पत्थरों से बना था। उधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। भूस्खलन से कितना नुकसान हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिन में हुई बारिश के बाद यह हादसा हुआ है। इससे पहले 27 मई को जिले के नागसेनी तहसील के दूरदराज के गांव पुलर में एक कच्चा मकान गिरने से तीन भाइयों की मौत हो गई थी। उसके एक दिन पहले केशवान में बकरवाल दच्छन इलाके के लिए मवेशी संग जा रहे थे। वे बारिश के चलते एक बड़े पेड़ के नीचे आशियान बनाकर रात गुजारने के लिए रुके कि वही पेड़ उनका काल बना और एक ही परिवार के चार सदस्य दब गए। द्रुबील पंचायत के वार्ड मेेंबर मोहम्मद सुलतान ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि हादसे में बेघर हुए परिवार के लिए सहायता राशि व अन्य सामग्री व रहने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

Trending Videos