{"_id":"69addb98e6b797f0ed011c05","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-133392-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रियासी जिला अस्पताल को मिले मेडिकल कॉलेज का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रियासी जिला अस्पताल को मिले मेडिकल कॉलेज का दर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माड़ी में स्थित जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की मांग मुखर हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला का ज्यादातर इलाका ग्रामीण व दूर-दराज पहाड़ी इलाकों में है। वहां के लोगों को उपचार की बेहतरीन व्यवस्था पाने के लिए जम्मू या अन्य स्थानों पर बने अस्पतालों में जाना पड़ता है। अगर जिला मुख्यालय के पास स्थित जिला अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज बना दिया जाए तो लोगों को उपचार की बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
स्थानीय निवासी विकास शर्मा के मुताबिक समय के मुताबिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की जरूरत है। जिला में काफी पहाड़ी इलाके हैं। वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं। लोग बीमार होने के बाद जिला अस्पताल आते हैं। अगर यहां उन्हें उपचार नहीं मिले तो उन्हें रेफर होना पड़ता है। अगर मेडिकल कॉलेज होगा तो वे यहीं पर उपचार करवा सकेंगे।
गौरव शर्मा कहते हैं कि आज जिला अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, निक्कू वार्ड की सुविधा है। अगर इसे मेडिकल कॉलेज में बदला जाता है तो लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। कांग्रेस नेता करन दीप सिंह ने कहा कि रियासी के लोग काफी समय से अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग कर रहे हैं। इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिल रही है। जच्चा बच्चा अस्पताल का मामला भी अधर में लटका हुआ है। लोग मेडिकल कॉलेज के रूप में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पाने के इंतजार में हैं।
Trending Videos