{"_id":"69addbc73b918bbff602f06a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133386-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रसोई गैस सिलिंडर महंगे, घरेलू व व्यावसायिक दोनों के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रसोई गैस सिलिंडर महंगे, घरेलू व व्यावसायिक दोनों के बढ़े दाम
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रसोई गैस सिलिंडरों की कीमतों में शनिवार से बढ़ोतरी देखी जा रही है। नई रेट लिस्ट जारी होने के बाद घरेलू और व्यावसायिक दोनों सिलिंडर महंगे हो गए हैं। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने के साथ-साथ होटल, ढाबा और चाय की दुकान चलाने वाले छोटे कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। सात मार्च से गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू कर दिए गए हैं। घरेलू से लेकर व्यावसायिक गैस सिलेंडर तक की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलिंडर जो पहले 919 रुपये में मिल रहा था अब बढ़कर 979 रुपये हो गया है। उपभोक्ताओं को अब 60 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले यह 1,907 रुपये में मिलता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 2,049.50 रुपये हो गई है। इस तरह करीब 142.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
-- -- -- -
घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
- अशोक कुमार, दुकानदार
-- -- -
रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी होती जा रही हैं। पहले ही सब्जी और राशन इतना महंगा था। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है।
- राकेश कुमार शर्मा, शहरवासी
-- -- --
मार्च-अप्रैल के महीने में त्योहार, स्कूलों के प्रवेश और अन्य कार्य के चलते अधिक खर्च रहता है। अब अचानक रसोई गैस की कीमत बढ़ने से परेशानी ओर भी बढ़ गई है।
- सपना शर्मा, गृहिणी
-- -- -- -
गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पहले ही रसोई से जुड़े सामानों के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में सिलिंडर महंगा होने से घरेलू बजट संभालना और मुश्किल हो गया है।
- निशा देवी, गृहिणी
दर सूची 7 मार्च से हुई है लागू
........
सिलेंडर पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
14.2 किग्रा घरेलू सिलिंडर 919 979 60
19 किग्रा व्यावसायिक सिलिंडर 1,907 2,049.50 142.50
5 किग्रा डीबीटीएल सिलिंडर 342.50 364 21.50
19 किग्रा फ्लेम प्लस 2,051 2,069.50 18.5
Trending Videos