सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मजदूरों के राशन कार्ड नहीं बन रहे, बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मजदूर दस्तकार यूनियन ने रविवार को दुर्गा भवन के पास बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जुगल किशोर ने की। राज्य उपाध्यक्ष बंसी लाल शर्मा सहित यूनियन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बंसी लाल ने कहा कि क्षेत्र में कई मजदूरों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। कई बीपीएल कार्डधारकों को एपीएल श्रेणी में डाल दिया गया है जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बुजुर्गों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह की जाए। लेबर विभाग से संबंधित कई योजनाओं में मजदूरों को परेशानी आ रही है। मजदूरों के लेबर कार्ड पर मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि का कुछ हिस्सा ही जारी हुआ है जबकि बाकी राशि अभी तक नहीं मिली है। बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि भी जल्द जारी करने की मांग की गई। यूनियन ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के मजदूर पेंशन योजना का लाभ लें जबकि 40 वर्ष से ऊपर के मजदूर भी संबंधित योजनाओं में अपना पंजीकरण कराएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन आने वाले समय में गांव-गांव और शहरों में जागरूकता अभियान चलाकर मजदूरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देती रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed